देश

आज दरियाबाद की गलियों में गरजा नगर निगम प्रयागराज का बुलडोजर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज जनपद के थाना अतरसुइया क्षेत्र में सुबह से ही भारी फोर्स देखकर लोगों लोगों की सांसें धक-धक कर रही थी । जैसे ही दरियाबाद क्षेत्र में यह बात पता चली कि दरियाबाद की संकरि गलियो में आज नाली और टीन सेड सड़को पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उनको हटाया जाएगा लोगों में अफरा-तफरी मच गई ।कुछ लोगों ने अपने हाथों से ही अपने चबूतरे टीन सेट हटा दिए लेकिन लोगों में इस बात का आक्रोश देखा गया कि इन पतली गलियों में पहली बार तोड़फोड़ हुई । मौके पर अतरसुइया थाना वह मुट्ठीगंज थाने की फोर्स के साथ नगर निगम का प्रशासनिक अमला और भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद थे । इसलिए क्षेत्र के लोगों ने विरोध करने का साहस नहीं किया ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button