Latest

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में अनियमितता, नसबन्दी के बाद महिलाओं के साथ किया ऐसा सुलूक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा मे महिलाओं की नसबंदी के बाद सभी को जमीन पर एक साथ लिटाया गया। जहां एक तरफ सरकार कोविड-19 के पालन के लिए 2 गज की दूरी निश्चित की गई है ।

वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में सभी महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया ना तो उनके लिए बेड की व्यवस्था की गई ना दो गज की दूरी की।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा के अधीक्षक डॉ तरुण पाठक से मिलने की कोशिश की गई ।

तो उनसे मुलाकात नहीं हो पाई । फोन पर बात हुई वह मीटिंग में व्यस्त थे ।जब पत्रकार ने उनसे पूछा फोन पर कि कोविड-19 की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया और सिर्फ इतना ही उन्होंने कहा कि अभी मैं इलाहाबाद में मीटिंग में हूं।

बाद में बात करता हूं जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर इसी तरह होता रहता है ।तथा कई वर्षों से डॉ तरुण पाठक जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा के अधीक्षक हैं । जमे हुए हैं कई बार उनका ट्रांसफर हुआ लेकिन जुगाड़ लगाकर वह फिर वापस जसरा ही आ जा रहे हैं ।

प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा और जो भी कर्मचारी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जब डॉक्टर ही कोविड-19 की धज्जियां उड़ाएंगे तो आम जनता का क्या हाल होगा यह एक सोचनीय विषय है।

Related Articles

Back to top button