Latest
पीडीए ने माफ़िया अतीक़ के हार्ड कोर क्रिमिनल आबिद प्रधान के अवैध निर्माण पर कार्यवाही की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।ऑपरेशन माफ़िया के तहत आज पीडीए माफ़िया अतीक़ अहंमद के सबसे खूंखार गुर्गे और हार्ड कोर क्रिमिनल आबिद प्रधान के अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई ।
आबिद ने बिना नक्शा पास कराये बनाया है बमरौली में आलीशान मकान। बसपा विधायक राजू पाल हत्या में आबिद भी है मुख्य आरोपी इसके अलावा धुमन गंज के मरिया डीह में अपनी चचेरी बहन और ड्राइवर की हत्या करने का भी है आरोप । आबिद ने अतीक़ इशारे पर कई वारदातों को दिया है पूर्व में अंजाम । आबिद पर हत्या हत्या के प्रयास रंगदारी ज़मीन कब्जे के 2 दर्जन से ज़्यादा मुकदमे है दर्ज अभी हाल में ही कुछ मामलों में वो ज़मानत पर बाहर है । आबिद के दामाद ज़ैद ने अतीक़ पर दर्ज कराया था । दो मुकदमा। ज़ैद को देवरिया जेल में अतीक़ द्वारा पीटने पर आबिद और अतीक़ में हो गई थी अदावत ।



