अग्रवाल समाज ने दीपक अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संतोष अग्रवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर के प्रतिष्ठित विख्यात व्यवसाई दीपक अग्रवाल लड्डू को जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल की प्रबल संस्तुति पर संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया एवं संतोष अग्रवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । सिविल लाइंस बड़े हनुमान मंदिर मैं दीपक अग्रवाल की बहुत पुरानी प्रतिष्ठित मिष्ठान की दुकान एवं प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है । समाज सेवा के कार्यों में इनका बहुत बड़ा योगदान रहता है। मंदिर अनाथालय भागवत कथा आदि धार्मिक कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी रहते हैं। संतोष अग्रवाल बंटी इंश्योरेंस जगत का बहुत जाना पहचाना और परिचित नाम है। इनके मनोनयन को से पूरे अग्रवाल समाज में एक नई ऊर्जा और खुशी हर्ष का माहौल। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से संरक्षक आर सी अग्रवाल डॉक्टर बी बी अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डीके अग्रवाल श्याम जी अग्रवाल, महेंद्र गोयल केके अग्रवाल मुन्ना भैया जिला महामंत्री प्रमोद बंसल , महिला उपाध्यक्ष कुसुम बंसल ,सुमन बंसल, महिला जिला प्रभारी श्वेता मित्तल, सुमन अग्रवाल, अचल अग्रवाल ,गोपाल चंदूका, मोहन चंदूका, क्रिश्चन चंदूका, योगेश गोयल, टीटू, ,लता अग्रवाल ,अग्रवाल अनूप आदि बहुत लोगों ने ढेर सारी शुभकामना दी।




