Latest

पन्ना प्रमुख व बूथ अध्यक्षों की मेहनत से शिखर पर पहुंच रही भाजपा: नन्दी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण राजनीतिक पेंशन मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के करेलाबाग इलाके में भ्रमण कर पन्ना प्रमुख को बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। मंत्री नंदी ने देवताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है अगर किसी कार्यकर्ता को कोई समस्या है।

मंत्री नंदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के करैलाबाग इलाके में किया भ्रमण किया ।

तो वह उसका निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे मंत्री नंदी ने कहा कि आज पन्ना प्रमुख भूत अध्यक्षों एवं सकता सैनिकों की मेहनत से ही पार्टी संगठन लगातार शिखर पर पहुंच रहा है। जिसके पीछे पार्टी का करता हूं की निष्ठा एवं सेवा भाव है।
भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी यह मानता है कि आज पार्टी की जीत की वजह सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद कार्यकर्ता ही है। उसकी मेहनत और निष्ठा ही पार्टी को शिखर पर ले जा रही है। इस बात को समझकर ही सभी बूथों में पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेंगी। मंत्री नंदी ने करैलबाग में तपन निषाद, हेमलता, प्रीतम निषाद, माया भारतीया, संदीप निषाद, जीतू निषाद, गया निषाद, अरविंद कुमार, मनोज गुप्ता, श्याम निषाद, ज्ञान कुशवाहा, आनंदमणि त्रिपाठी, रामजी लाल श्रीवास्तव, विशाल साहनी, विष्णु वर्मा, चंद्रशेखर, जवाहर लाल गुप्ता, गोविंद दास, छाया देवी के आवास पर जाकर परिजनों व अन्य लोगों से मुलाकात किया। इस अवसर पर भाजपा महा नगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, रणविजय सिंह, किशोरी लाल जायसवाल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button