प्रदेश

VIDEO:मामा ने ही किया था भांजों का कत्ल, संपत्ति का विवाद बना वारदात की वजह

इलाहाबाद। (अनुराग शुक्ला) 18 /19 मार्च की रात नवाबगंज थाना क्षेत्र की पसियापुर गांव में सगे भाइयों सुनील उम्र 22 वर्ष और अनिल उम्र 20 वर्ष की हत्या उनके सगे मामा तीरथ लाल पासी पुत्र शिवनाथ निवासी पसियापुर ने ही संपत्ति के विवाद को लेकर की थी।

पुलिस ने तीरथ लाल को गिरफ्तार कर गुरुवार को घटना का अनावरण कर दिया। उल्लेखनीय है कि घटना में तीरथ ने अपनी बहन सुशीला पत्नी स्वर्गीय अशर्फीलाल पर भी जानलेवा हमला किया था और मृत समझकर छोड़ा था।

घटना के अनावरण की जानकारी मीडिया कर्मियों को देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि बताया कि तीरथ लाल ने अपनी बहन और बहनोई को उनके गांव से बुलाकर अपने ही गांव में बसा लिया था लेकिन समय के साथ उनके संबंधों में दरार पैदा हो गई।

जमीन के एक टुकड़े को लेकर तीरथ की बहन-बहनोई से अनबन हो गई बाद में पुलिस में आरक्षी अशर्फीलाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में सुशीला ने भाई तीरथ लाल और अपनी बहन के बेटे गोविंद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।

कुछ वर्षों बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया सुशीला और उसके बेटों ने अशर्फीलाल से अपने नाम जमीन रजिस्ट्री करा ली। एसएसपी के मुताबिक तीरथ लाल ने बताया कि जमीन लेकर समझौता करने के बाद भी उसकी बहन और भांजे अक्सर उससे विवाद करते और अपमानित करते थे।

हाल ही में उन्होंने उसकी जमीन पर जबरन रास्ता बना लिया विरोध करने पर गांव वालों के सामने उसे भला बुरा कहा। यह बात उसे बेहद नागवार गुजरी और उसने पूरे परिवार को खत्म करने का निश्चय कर लिया।योजना के मुताबिक घटना वाली रात अशर्फीलाल घर में घुसा और कुल्हाड़ी व सिलबट्टे से वार कर दोनों भांजों को मौत के घाट उतार दिया।

बहन को भी उसने मरा समझ कर छोड़ा, भांजी लक्ष्मी घर पर ना होने के कारण बच गई। घटना के बाद उस ने मामले को चोरी का रूप देने के लिए कमरों का ताला तोड़ा। इसके बाद वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचा और वहां लगे हैंडपंप में हाथ पैर धोने के बाद अपने घर चला गया। अगले दिन काम के बहाने इलाहाबाद शहर निकल गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तीरथ ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल और उसके खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button