फ्रेंडशिप टूर्नामेंट में मौर्या रॉकेट्स और वारियर राइडर्स ने फाइनल में प्रवेश किआ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट काम्प्लेक्स में फ्रेंडशिप टूर्नामेंट में मौर्या रॉकेट्स और वारियर राइडर्स ने फाइनल में प्रवेश किआ और जूनियर वर्ग में नाईट राइडर्स ने फाइनल में प्रवेश किया।
आज के मैच जूनियर वर्ग की टीम में 22 _ 18 से नाइट राइडर्स ने राइजिंग स्टार को हराया । विजेता टीम की ओर से अनिशा गुप्ता ने 12 अंक सोव्या सिंह ने 4 अंक प्रीति शर्मा ने 4 अंक सृस्टि साहू ने 2 अंक बनाये पराजित टीम की ओर से कुशल यादव ने 8 अंक सत्यम कुमार ने 4 अंक पीयूष 2 अंक रौनक कुशवाहा ने 2 अंक बनाये । आज के दिन के दिव्तीय सीनियर वर्ग के मुकाबले में राइडर वारियर्स ने सुपर 23 को 65_32 से पराजित किया । इस मैच के मुख्य अतिथि विपिन खत्री ( बास्केटबॉल कोच आर्मी पब्लिक स्कूल ) बच्चो को हाथ मिला कर उनका उत्साह वर्धन किया आयोजन सचिव रवि प्रकाश मौर्य ने उनका समान किया ।




