Latest

कलीम-अरुण की बदौलत दि सेकेंड इनिंग फाइनल में

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कलीम अख्तर के अर्धशतक (64 नाबाद, 50 गेंद, 9 चौके) एवं अरुण कुमार की उम्दा गेंदबाजी (4-1-12-4) की बदौलत दि सेकेंड इनिंग ने इलाहाबाद ब्लास्टर्स को आठ विकेट से हराकर विश्वास लैब क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
भानु प्रताप अकादमी मैदान पर गुरुवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद ब्लास्टर्स ने 18.4 ओवर में 109 रन बनाए। दाउद खान ने 53 रन बनाये। सेकेंड इनिंग के अरुण कुमार ने चार एवं नितिन कुमार ने दो विकेट लिये। जवाब में दि सेकेंड इनिंग ने 15.2 ओवर में 2 विकेट पर 113 रन बना लिये। कलीम अख्तर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्लास्टर्स के नोमान फजल ने दो विकेट लिया। अरुण को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button