वैदिक शिक्षा एवं ज्योतिष शिक्षा के नये पाठयक्रम का शुभारंभ किया

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऋषिकेश ज्योतिष संस्थान के संयोजन में आज यमुना बैंक रोड स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में वैदिक शिक्षा एवं ज्योतिष शिक्षा के नये पाठयक्रम का शुभारंभ किया गया। विशीष्ट अतिथि के रुप में शामिल प्रयागवाल सभा के महामंत्री धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शिक्षा के प्रचार-प्रसार से सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य अतिथि डा चन्द्रदेव मिश्रा ने ज्योतिष शिक्षा पर प्रकाश डाला,विशीष्ट अतिथि श्री सर्वज्ञ भुषण जी महाराज ने वैदिक शिक्षा पर उद्बोधन दिया,डां रामनरेश त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य ने उपस्थित लोगों को ज्योतिष शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सनातन संस्कृति पर उद्बोधन दिया , उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक रामयश दि्वेदी , लाल विरेन्द्र शर्मा, प्रेमसागर शुक्ला, रामगोविन्द दि्वेदी,सौरभ मिश्रा,अनुप शर्मा,अजय पाण्डेय, गिरधारी लाल, सृजन शर्मा, छोटु तिवारी आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद त्रिपाठी जी ने किया




