Latest

पेशवाई व शाही स्नान में बंदिश स्वीकार नहीं होगी : महंत नरेंद्र गिरि

 

 

( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे )

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक प्रयागराज बाघमबारी गद्दी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के यहां हरिद्वार महाकुंभ को लेकर कोई भी समझौता नहीं करेगा। परिषद ने प्रयागराज में लगे माघ मेला की तर्ज पर हरिद्वार में कोविड-19 नियम का पालन करते हुए समस्त व्यवस्था कराने की मांग उठाई है।

किन्नर, परी व अन्य नामों से बनने वाले अखाड़ों का पंजीकरण निरस्त किया जाए।

 

 

अखाड़ों ने कहा है कि वो पहले की तरह राउटी व तंबू लगाएंगे। इसके लिए प्रशासन शीघ्र जमीन मुहैया कराए। बैठक में शामिल 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोरोना का भय दिखाकर महाकुंभ की भव्यता खत्म करना अनुचित है। जब कोरोना काल में प्रयागराज में माघ मेला पुरानी परंपरा के अनुरूप हो सकता है, जिसमें लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आएंगे, ऐसे में हरिद्वार महाकुंभ में बंदिशें लगाना अनुचित है। अध्यक्षता कर रहे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अपनी तैयारी करे। जमीन जल्द उपलब्ध कराए। जिससे अखाड़े शिविर लगाना शुरू करें। पेशवाई व शाही स्नान में किसी प्रकार की बंदिश स्वीकार नहीं होगी। अखाड़ों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य की परंपरा से 13 अखाड़े ही मान्य हैं। किन्नर, परी व अन्य नामों से बनने वाले अखाड़ों का पंजीकरण निरस्त किया जाए। कुंभ क्षेत्र में 13 से इतर किसी संस्था को अखाड़ा के नाम से जमीन व सुविधा न दी जाए। साथ ही अखाड़ों के नाम पर पंजीकरण भी न हो सरकार उसकी व्यवस्था सुनिश्चत करे। महाराष्ट्र में संतों की लगातार हत्या होने पर अखाड़ा परिषद ने चिंता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button