यूपीटेक ने प्रभात सिंह को किया सम्मानित

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यूपीटेक प्रांगण में नववर्ष को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । संस्था के डायरेक्टर प्रोफेसर केके भूटानी एवं पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल ऑफीसर श्री राकेश शुक्ला एवं पंजाब नेशनल बैंक के यशोदा नंदन पांडे, मुख्य प्रबंधक उपस्थित रहे। आज संस्था में नव वर्ष का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था को यूपीटेक के छात्र एवं छात्राओं ने सजाया और नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इसी क्रम में 25 वर्ष पूरे करने पर संस्था के डायरेक्टर प्रोफेसर भूटानी ने प्रभात सिंह को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया । प्रोफेसर भूटानी ने बताया कि संस्था के उन्नति में प्रभात सिंह का अहम योगदान रहा है । कार्यक्रम में संस्था के सेंटर मैनेजर रत्नेश कुमार दीक्षित एवं एकेडमिक हेड शिवम भारद्वाज, बीसीए कोऑर्डिनेटर शिल्पी खरे , फैकेल्टी अजय यादव, दिनेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



