Latest
पुलिस अधीक्षक ने किया माघ मेला का निरीक्षण

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस अधीक्षक माघ मेला आशुतोष मिश्रा द्वारा क्राइम टीम के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण व निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थाना संगम का भी निरीक्षण किया ।वहां की व्यवस्थाओं को देखा ।
थाना व फायर स्टेशनों का किया निरीक्षण
उसके बाद आग बुझाने के लिए लगे फायर ब्रिगेड के कर्मियों से मुलाकात की उनकी समस्याओं से अवगत हुए । उसके पश्चात संगम क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संगम मार्ग का निरीक्षण किया ।गंगा पर बने पार्टून पुलों का भी निरीक्षण किया । सुरक्षा में लगे जवान को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । मेला क्षेत्र में लगी ड्यूटी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।



