Latest
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की भूमि का मेला में हुआ आवंटन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज माघ मेला क्षेत्र त्रिवेणी मार्ग उत्तरी पटरी पर पूज्यपाद ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की भूमि का आवंटन हुआ । भूमि आंवटन से पहले मनकामेश्वर मंदिर पहुंच कर ब्रह्मचारी श्रीधरानंद महाराज से मिले माघ मेला प्रभारी अधिकारी विवेक चतुर्वेदी तहसीलदार विवेक शुक्ला चंदि्का तिवारी प्रेम सिंह मनोज तिवारी भूमि आंवटन पर विस्तृत चर्चा हुई। उसके बाद पूज्य महाराज श्री को जैसे कि पहले से ज्योतिष पीठ की भूमि और सुविधाएं मिलती रही हैं । उसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार भी ज्योतिष पीठ की भूमि और सुविधाएं पूज्य महाराज श्री को दी। प्रशासन ने माना कि ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ही है और अन्य कोई नहीं।


