गंगा तट सेव्रत-त्योहार

मां के चरणों मे भक्तों की हाजरी महाष्टमी एवं रामनवमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार

इलाहाबाद। महाअष्टमी लगने के साथ ही शनिवार को स्वर्ण जड़ित आभूषण से महागौरी स्वरूप में शक्तिपीठ कल्याणी देवी का भव्य श्रृंगार किया गया।

सुबह से श्रद्धालुओं ने कालरात्रि रूप के दर्शन किए और शाम को महागौरी रूप में दर्शन किए ।

गगनभेदी जयकारों से सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर माँ के चरणों मे भेंट अर्पित की। बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई देर रात तक मंदिर में देवी मां के जयकारे गूंजते रहे।

नगाड़े के साथ कल्याणी देवी मां का मंगला आरती हुई इस दौरान महिलाओं की भीड़ में मंदिर परिसर खचाखच भरा हुआ था वहि त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी मां ललिता देवी का विभिन्न प्रकार के फूलों के द्वारा मनोहारी सिंगार किया गया।

मंदिर परिसर एवं देवी के दरबार जाने वाली रास्ते को विद्युत झालरों से सजाया गया, रंग बिरंगी रजा पताका लहरा रही थी।

पूरे क्षेत्र के जयकारों से गूंज सुनाई दे रही थी  प्रातः से देर रात तक मंदिरों में विभिन्न धार्मिक स्थलों आयोजन चलता रहा।

नवरात्र में चल रहे शत चंडी महायज्ञ कलावती नवमी तिथि पर रात में विशेष पूजा अर्चना की गई।

महा अष्टमी , नवमी पर्व पर माँ अनूप शंकरी देवी के दरबार में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई ।

सुबह 5:00 बजे से विधि विधान से पूजन के बाद मां का पट खुला। उसके बाद मंदिर परिसर में मां को पालने में झूलाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई।

मंदिर के महंत रामसेवक गिरी महाराज ने बताया महानवमी रविवार को मंदिर परिसर को ध्वज पताका के अलावा रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

आस्था के केंद्र में मंदिर मस्जिद के चारों तरफ जय जय कारों की गूंज थी। हर तरफ लोग फूल माला लिए मां का दर्शन करने के लिए कतारों में लगे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button