कुंभगंगा तट सेजरा हट के

महामंडलेश्वर बनाने से पूर्व योग्यता और आचरण की होगी पूरी जांच

कुंभ मेले की तैयारी में जुटा निरंजनी अखाड़ा

इलाहाबाद। आज 26अप्रैल  को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी दारागंज प्रयाग इलाहाबाद में पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर की बैठक महंत नरेंद्र गिरी सचिन निरंजनी अखाड़ा अध्यक्ष अखिल भारती य अखाड़ा परिषद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में प्रयाग कुंभ मेला 2019 के विषय में विस्तृत चर्चा हुई सर्वप्रथम यह निर्णय लिया गया किसी भी सन्यासी को महामंडलेश्वर बनाने से पूर्व उसकी संपूर्ण योग्यता की जांच पड़ताल की जाएगी साथ में उसके रहने और आचरण के विषय में पूरी जांच की जाएगी।

संपूर्ण रिपोर्ट पंच परमेश्वर श्री निरंजनी अखाड़ा के समक्ष रखी जाएगी पंच परमेश्वर के संतुष्ट होने के उपरांत ही उसे महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।

कुंभ मेले में महात्मा संत श्रद्धालुओं के लिए भोजन की उचित व्यवस्था हो हर तरह के व्यंजन बनाने वाले भंडारियों को बुलाया जाए।

बैठक में पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर जी एवं पूज्य सभी महामंडलेश्वरों को कुंभ मेले में आने के लिए अभी से आमंत्रण दिया जाए यह था कि अपनी व्यवस्था उचित रूप देख कर कर सकें।

पेशवाई में शाही स्नान में निकलने वाले हाथी घोड़े ऊंट पर चलने वाले चांदी के आभूषण परंपरा अनुसार चांदी के होते छात्र आज की देखरेख अभी से सुनिश्चित की जाए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पंच परमेश्वर ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले कुंभ मेले में किसी भी संत महात्मा श्रद्धालुओं को भूखा नहीं जाने दिया जाएगा एक अनुच्छेद खोला जाएगा जिसमें सभी को भोजन दिया जाए और शुद्ध जल की व्यवस्था की जाए।

अब आने वाला है बैठक में प्रमुख रूप से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाड़ा के सभी पदाधिकारी महंत  नरेंद्र गिरी जी महाराज महंत श्री डोगर गिरी जी महाराज महंत प्रकाश गिरी जी महाराज महंत प्रेम गिरी जी महाराज बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button