कला चैपाल-चलो गांव की ओर

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण अंचलों की लोक कलाओं के सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु निदेशक महोदय की अनूठी पहल के अंतर्गत श्रृंखलाबद्ध योजना ‘‘कला चैपाल-चलो गांव की ओर’’ का आयोजन प्रयागराज जनपद की कोरांव तहसील के बरमपुर ग्राम में आज किया गया। चूंकि यह क्षेत्र कोल जनजाति का विशेष स्थल है। इस कारण से इस समाज की सांस्कृतिक धरोहर व सांस्कृतिक विरासत को इस चैपाल से जोड़ा गया। कोल समाज के विभिन्न अवसरों पर गाये जाने वाले लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ ही कोल जनजाति समाज मे गायी जाने वाली कोल दहकी गायकी व उस पर किये जाने वाले नृत्य का भी प्रदर्शन किया। इस समाज के द्वारा मां भगवती जगदम्बा को प्रसन्न करने के लिए शारदीय नवरात्रि व बसंतीय नवरात्रि के अवसर पर बड़े ही अलग अंदाज से किया जाता है। कोल नृत्य इस नृत्य के अन्तर्गत स्त्री और पुरूष दोनों ही भाग लेते है अपनी आंचलिक भाषा में माता के भजनों को गाते हुए पूजी अस्था और विश्वास से आदि शक्ति को मनाने के लिए और अपने घर परिवार के सुख समृद्धि के लिए करते है, कोल नृत्य। इस नृत्य के अन्तर्गत नर्तक ढोल की थाप पर लोहे के पतले त्रिसूल को अपने जीभ में तथा अपनी मांसपेशियों में आर-पार करते है। इस क्रिया से ऐसा मानना है कि भगवती शीतला प्रसन्न होकर उनके घर-परिवार में सुख और समृद्धि देंगी। विभिन्न प्रान्तों के अन्य समुदायों की तरह कोल लोक भी अपनी शादी विवाह, पुत्र जन्म आदि अवसरों पर बड़े ही अलग ढंग से व ढसक भरी मस्ती में गीत एवं नृत्यों को करते है जिसके अन्तर्गत सोहर, द्वारचार गीत, विवाह गीत आदि की प्रस्तुति भी ग्रामीण महिलाओं द्वारा की गयी। अपने कोल समाज के लोक गीतों की खुबसूरत बानगी को ऋचा, सुनीता, सुकन्या आदि कोल छात्राओं ने प्रस्तुत किया। वहीं गांव की वयोवृद्ध कुसुमारकली द्वारा आंचलिक भजनों के अन्तर्गत भैरव की वंदना के साथ मां शीतला का भजन ‘‘सातो बहिनिया चलै ढोले-ढोले को सुनाकर दर्शकों कों मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर केन्द्र की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप दिया गया तथा भविष्य में उनके मंगल की कामना की गयी। कार्यक्रम का संयोजन केन्द्र के सहायक कार्यक्रम अधिशाषी कृष्ण मोहन द्विवेदी द्वारा की गयी तथा समन्वय रविशंकर गुप्ता व संचालन विवेक रंजन गीताप्रकाश द्वारा किया गया।



