Latest

वर्मा क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिलेश यादव की बेहतरीन गेंदबाजी(4.3-2-5-5) से वर्मा क्रिकेट क्लब ने फोर्ड स्कूल अकादमी को दस विकेट से हराकर रिजवी ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
डीएवी कालेज मैदान पर सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में फोर्ड स्कूल अकादमी ने पहले खेलते हुए 20.3 ओवर में 62 रन बनाये। आकाश साहू ने सर्वाधिक 14 रन बनाये। वर्मा अकादमी के अखिलेश यादव ने पांच एवं विनीत यादव ने दो विकेट लिये।
जवाब में वर्मा क्लब ने 5.2 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बना लिये। अथर्व प्रजापति 40 और देवांश पाठक 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अखिलेश को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन इविवि क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने किया।

Related Articles

Back to top button