समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विरोधी पार्टी को वोट देने वाले पार्षदों पर होगी कार्यवाही। सै०इफ्तेखार हुसैन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर निगम के कार्यकारीणी चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रमीज़ अहसन और अमरजीत यादव को पार्टी की ओर से अधिकृत किया गया था।जिसमे अमरजीत यादव 9 वोट पा कर विजयी घोषित हुए वहीं रमीज़ अहसन को मात्र 7 वोट मिले।एक प्रत्याशी को मिली हार पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने पार्टी के खिलाफ वोट करने वाले पार्षदों पर विरोधी पार्टी के पक्ष में मतदान करने पर कार्यवाही की बात कही।महासचिव रवीन्द्र यादव ने गद्दारी करने वाले पार्षदो की लिखित शिकायत प्रत्याशी व वरिष्ठ पार्षदों से मांगी है जिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान मे लाकर निलम्बन की कार्यवाही करने की बात कही। महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की सदन में सपा के 24 पार्षद 2 एमएलसी को लेकर 26 वोट होने के बाद भी दो उम्मीदवारों में से केवल एक को मिली जीत और एक को मिली हार पर कुछ पार्षदों के विरोधी पार्टी के पक्ष मे मतदान करने की बात आई है जिसकी विस्त्रित रिपोर्ट वरिष्ठ पार्षदों व प्रत्याशीयों से मांगी गई है जो भी पार्षद विरोधी पार्टी के पक्ष मे वोट किए होंगे उन पर पार्टी की ओर से कार्यवाही की जाएगी।नगर निगम कार्यकारीणी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव,एमएलसी बासुदेव यादव,एमएलसी डॉ मान सिंह यादव,नरेन्द्र सिंह,महावीर यादव,शुऐब खाँ,दान बहादुर मधुर,सै०मो०अस्करी,वरिष्ठ पार्षद गण अतहर रज़ा लाडले,अनीस अहमद,मो०आज़म,ज़फर खान,नेम यादव,पुल्कित यादव,अब्दुल समद,रमेश यादव,नितिन यादव,आज़ाद अहमद,रमेश यादव,किताब अली,मशहद अली खाँ,मोईन हबीबी,ओ पी यादव,जयभारत यादव,रोहित यादव,अरशद हुसैन,मो०ज़ाहिद आदि सपाई दिन भर चुनावी गणित को साधने मे लगे रहे लेकिन अन्दरखाने मे कुछ पार्षदों ने पार्टी के खेलाफ वोट देकर सपा प्रत्याशी रमीज़ अहसन को हरवा दिया जिस पर जल्द ही गाज गिरना तय है।

