Latest

झूसी के लोगों को नहीं है कोरोना का डर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शासन प्रशासन के दिए हुए निर्देशों का धज्जियां उड़ा रहे झूसी के लोग झूसी जैसी जगह पर जहां आमतौर पर सारी मार्केट प्रशासन के आदेशानुसार बंद हैं। वहीं पर मार्केट के बाहर खुले में लोग सब्जियां खरीद रहे हैं। यहां पर सब्जी वाले अनाज वाले खुले तौर पर एक जगह पर भीड़ एकत्रित करके अपने ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं । पूरी तरह से सरकार के आदेश को दरकिनार करके यह भीड़ में लोगों को जरा भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं है l कुछ लोग मास्क के बिना खरीदारी करते हैं। इन लोगों को कोरोना जैसी महामारी का कोई भी डर नहीं है l ऐसे कैसे सुधरेंगे हालात इस महामारी में इस तरह की भीड़ महामारी को न्योता दे रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल कर अपने खरीदारी में लगे हैं । शासन के आदेश अनुसार एक जगह पर लोग एकत्रित नहीं हो सकते फिर भी यहां पर गाड़ी पर ठेले पर सब्जी फल न लगाकर अनाज वगैरह सभी चीजें मार्केट के बाहर खुले में बेचे जा रहे हैं। जहां पर खरीदार आकर खरीदारी कर रहे हैं । इस तरह से यह कहा जा सकता है कि कोरोना का डर लोगों के अंदर नहीं है और ना ही शासन प्रशासन के आदेश का ही इन्हें डर है।

Related Articles

Back to top button