Latest

एचआरएस और एचसी अचीवर ने जीते मैच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचआरएस ने हाईकोर्ट रिक्रिएशन क्लब को तीन विकेट और एचसी अचीवर ने एएचसी को पांच विकेट से हराकर हाईकोर्ट प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये। हाईकोर्ट मैदान पर शनिवार को पहले मैच में रिक्रिएशन क्लब ने 20 ओवर में 103 रन (विजय गौर 29, पंकज कुशवाहा 24, अनुज प्रताप सिंह 23, प्रभूतिकांत 4/14) बनाये। जवाब में एचआरएस ने 14.3 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन (साबिर अमीर 33, सैफ अहमद 23, अमित ढाकरे 2/18) बना लिये। दूसरे मैच में एएचसी ने 20 ओवर में 147 रन (जुनैद 47, अंबुज श्रीवास्तव 29 नाबाद, नोमान 29, वरुण देव शर्मा 3/12) बनाये। जवाब में एचसी अचीवर ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन (आशीष सिंह 49, सौरभ सिंह 26 नाबाद, विपिन पांडेय व प्रदीप राय 20-20, अभिलाष सिंह व आनंद कुमार सिंह दो-दो विकेट) बना लिये।

Related Articles

Back to top button