Latest

फ्लोरिडा एकादश ने जीता टी-20 का खिताब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फ्लोरिडा एकादश ने एचसी अचीवर को 40 रन से हराकर राही स्पोर्ट्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।

डीएवी कालेज मैदान पर रविवार को खेले गये फाइनल मैच में फ्लोरिडा एकादश ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन (शबी 51, वकार रिजवान 34, मो. नसर 28, विपिन पांडेय 4/17) बनाये। जवाब में एचसी अचीवर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन (अजय यादव 66, विपिन पांडेय 29, अरुण कुमार तीन, वकार रिजवान, मजहर अब्बास व मो. नसर दो-दो विकेट) पर सिमट गई।
मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद (पापू) एवं विशिष्ट अतिथि इविवि क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने पुरस्कार वितरित किये। मो. नसर को मैन ऑफ दि मैच, वकार रिजवान बेस्ट बैट्समैन, विपिन पांडेय बेस्ट बॉलर एवं सैफ अहमद को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव परवेज आलम ने अतिथियों का स्वागत एवं संचालन किया। इस मौके पर वजाहत महमूद, दानिश अली, रामचंद्र, परिमल दीक्षित, जहीर अब्बास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button