Latestप्रदेश

प्रतापगढ़: साइकिल का पैडल मारते ब्याह रचाने पहुंचा दूल्हा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में शनिवार देर शाम दूल्हे समेत सभी बराती और रिश्तेदार साइकिल पर सवार होकर बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे. दूल्हे ने बताया कि इसके पीछे उनके परिवार का मकसद था पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था. बरात का स्वागत भी अनोखे अंदाज में हुआ. यहां बरातियों को स्वागत रुद्राक्ष की माला देकर की गई. फिलहाल साइकिल पर बरात लेकर आने के चर्चा पूरे गांव में बनी हुई है.

मामला मांधाता ब्लाक के दानपुर गांव का है. जहां वेद प्रकाश तिवारी ने अपने बेटे प्रदीप कुमार की रिश्ता घर से तीन किमी दूर रवींद्र नाथ मिश्र की बेटी मुदिता से तय किया था. ग्रीन शादी से प्ररेणा लेकर सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश तिवारी ने अपने बेटे की बरात साइकिल पर ले जाने का मन बनाया. क्योकि वह समाज में पर्यावरण बचाने का संदेश देना चाहते थे.

कन्या पक्ष को सूचित कर दिया दूल्हा समेत सभी बराती साइकिल से आएंगे. बैंड-बाजे के साथ दूल्हा बने प्रदीप, मुदिता संग सात फेरे लेने के लिए साइकिल पर पैडल मारते हुए पहुंचे. कन्या पक्ष ने भी बरातियों का स्वागत रुद्राक्ष की माला, पुष्प और पीले अंगवस्त्र देकर किया. वहीं बैंड वाले भी साइकिल पर रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button