भा ज पा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भाजपा कीडगंज मंडल एवं विश्वविद्यालय मंडल की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों को आह्वान करते हुए कहा है कि देश के प्रति अपना सर्वस्व समर्पण करने वाले और अपने पराक्रम के बल पर अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती 23 जनवरी को इस वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाएं उनके इस आह्वान को भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज स्वागत स्वागत करते हुए 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएंगे।बैठक में मुख्य रूप से विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरिजेश मिश्रा राजन शुक्ला ज्ञानेंद्र मिश्रा दिलीप केसरवानी मनीष केसरवानी नरेंद्र जायसवाल मीनू पांडे प्रमोद पांडे शंभू नाथ सिंह रामनाथ दुबे आभा द्विवेदी अमर सिंह रेखा यादव राहुल शर्मा क्षमा दुबे हिमालय सोनकर अंजू पांडे विवेक मिश्रा तीर्थेश्वरपुरी सर्वेश पांडे आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



