गंगा तट से

विश्व शांति, उन्नति के लिये करें भगवान शिव का पूजन

इलाहाबाद। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से ईसीसी के पीछे गऊघाट पर सत्संग और विशाल भण्डारा गुरुवार को संपन्न हुआ।

गुरूदेव ने श्रद्धालुओ से कहा कि विश्व शांति और उन्नति के लिये भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करें। कहा कि जब – जब धरा पर संकट आया है तब – तब भगवान आशुतोष ने आगे बढकर उसको दूर करते हुए सभी की उन्नति किया।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव के विधि-विधान से पूजन-अर्चन से लोगो कष्ट दूर होते है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ऐसे में लोग भगवान शिव का पूजन-अर्चन जरूर करे।

इसके पूर्व भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। विशाल भण्डारे के साथ सत्संग संपन्न हुआ। आचार्य शांतनु ने कुंभ मेले के दौरान 10 स्थानो पर माहभर चलाये जाने वाले विशाल भण्डारे के तैयारियों की समीक्षा स्वयंसेवकों के साथ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button