Latest

चोरी की योजना बना रहे 07 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना दारागंज व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की योजना बना रहे सात शातिर चोरो को शिकंजे में लिया।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में एसपी अपराध आशुतोष मिश्र व सीओ पंचम के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दारागंज जेपी शाही के कुशल नेतृत्व में गठित टीम चौ०प्र०संगम अरविंद कुमार सिंह हे०का०मनोज सिंह क्राइम ब्रान्च टीम द्वारा माघ मेलाक्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे चार अभ्यस्त चोर विनोद कुमार सेमरा करछना,2-अतुल नि०जुड़ई 3-बजारी लाल नि०खरहरी4- रवि प्रकाश नि.बनकसिया जिला गोण्डा को गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में चौकी प्रभारी अक्षयवट महीप सिंह क्राइम ब्रांच पुलिस की मदत से तीन शातिर चोर,5-भसौली नि०बस्तीपुरुवा,6-ईस्वरदीन नि०सोहास करमोहनी,07-राम कुमार सुब्बा का पुरुवा गोण्डा को हिरासत में लिया। तलासी में चोरो के कब्जे से पेचकस, प्लास, चाभी का गुच्छा अन्य सामान बरामद हुए।पुलिस ने सभी चोरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा।

Related Articles

Back to top button