प्रियंका एवं मिहिर एयर राइफल स्पर्धा में प्रथम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रथम प्रयागराज ओपेन निशानेबाजी प्रतियोगिता शनिवार से झलवा स्थित ईगल आई शूटिंग अकादमी झलवा परिसर में शुरू हुई।
एयर राइफल और एयर पिस्टल वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राइफल बालिका वर्ग में प्रियंका सिंह और बालक वर्ग में मिहिर भोवार ने पहला स्थान हासिल किया। पिस्टल बालिका वर्ग में बनु सिंह एवं बालक वर्ग में आदित्य सिंह ने प्रथम रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन नारायण स्वरुप हास्पिटल के संस्थापक डॉ. राजीव सिंह ने किया। अकादमी के पिस्टल कोच विजय चटेल व राइफल कोच फरीद सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज के अलावा फतेहपुर कौशाम्बी, लखनऊ, चंदौली, वाराणसी व कानपुर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को छह कैटेगरी के मुकाबले में निशानेबाज अपनी किस्मत आजमायेंगे।


