Latest

संगम तट गंगा पूजन कर कोरोना से मुक्ति और देश मे निर्मित कोरोना वैक्सीन को सफल बनाने के लिए गंगा मैया और देवी देवताओं से प्रार्थना की

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम तट स्थित सिद्ध बाबा मौजगिरि जी दत्तात्रेय शिविर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं , संतो , किन्नरों और मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का समागम हुआ ।

संतो , अधिवक्ताओं , किन्नरों और शहर के गण मान्य नागरिकों ने संगम तट गंगा पूजन कर कोरोना से मुक्ति के लिए और देश मे निर्मित कोरोना वैक्सीन को सफल बनाने के लिए गंगा मैया और देवी देवताओं से प्रार्थना की ।

गंगा पूजन में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहन्त हरिगिरी जी , अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानन्द सरस्वती जी , अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी , श्रीमहन्त आंनद शेखर गिरी , इलाहाबद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह , अपर महाधिवक्ता विनोद कांत , अधिवक्ता देश रतन चौधरी,अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि , देवेंद्र मिश्रा नगराहा , किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पवित्रा ,कौशल्या नंद गिरि , किन्नर छोटी चौरसिया, महन्त नीलकंठ गिरि , श्रीमहंत पुष्कर गिरि , महन्त ईच्छा गिरि , महन्त अरुण भारतीय , श्रीमहंत इंद्रानंद सरस्वती , बी जे पी के नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी , विधायक हर्ष बाजपेयी , पवन जायसवाल , अधिवक्ता अनुराधा सुंदरम , उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह ,अरुण देशवाल सहित तमाम गण मान्य शामिल हुए ।

इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ,संतो ,किन्नरों और गण मान्य नागरिको ने एक साथ बैठकर खिचड़ी भोग प्रसाद ग्रहण किया । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहन्त हरिगिरी और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि अपना देश जल्दी ही कोरोना से मुक्त होगा और देश विकास के नए आयाम प्राप्त करेगा कार्यक्रम के अंत मे अमरेंद्र नाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button