डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया गंगा पूजन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया गंगा पूजन,

पंचकोसी परिक्रमा यात्रा में अखाड़ा परिषद,दंडी संन्यासी सुमेरु पीठ शंकराचार्य सहित सैकड़ों संतो ने हिस्सा लिया।
( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पंचकोसी परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने संगम घाट पर गंगा पूजन किया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज में संगम तट पर मां गंगा का पूजन कर कोरोना के खात्मे की कामना की। डिप्टी सीएम माघ मेला में संगम घाट पर पंचकोसी यात्रा में शामिल हुए। पंचकोसी यात्रा का आज समापन है। तीर्थराज प्रयाग की पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम दिन बुधवार को संत महात्माओं के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। उन्होंने संगम घाट पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महामंत्री महंत हरि गिरि सहित दंडी संन्यासियों के साथ विधि विधान से पूजन किया। पूजन के दौरान कोरोना वायरस के खात्मा की कामना की गई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गंगा पूजन के बाद संत, महात्माओं के साथ त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद संत का आशीर्वाद भी लिया।
संगम से पंचकोसी यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भरद्वाज आश्रम जाएगी। हालांकि डिप्टी सीएम भारद्वाज आश्रम नहीं आएंगे। भरद्वाज आश्रम अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरि, महंत विद्यानंद, श्रीमहंत नारायण गिरि, श्रीमहंत जमुना पुरी, सुमेरु पीठ शंकराचार्य नरेंद्रानंद स्वामी महेशाश्रम, ब्रम्हाआश्रम, विमल देव आश्रम आदि महात्मा आएंगे। महंत हरि गिरि का कहना है कि हमारा मकसद है कि परिक्रमा यात्रा से अधिक लोग जुड़कर प्रयागराज का गौरव बढ़ाएं और पुण्य अर्जित करें।



