Latest

इंसान जात से नहीं कर्मों से पहचाना जाता है- अमृत दास महाराज

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खाक चौक भक्त माली मार्ग पर अमृतदास भक्तमाल सेवा शिविर में श्रीमद्भागवत महापुराण का अनुष्ठान प्रारम्भ हो गया है।
आज दूसरे दिवस की कथा में अमृत दास महाराज ने बताया बताया कि इंसान जाती से नही कर्म से महान होता है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी ने कहा था कि जात पात पूछे नही कोई हरि को भजे सो हरि का होई।

धुंधुकारी जाती से ब्राम्हण था पर कर्म से निसाचर था । अपनी माँ को मार दिया। पांच स्त्रियों को साथ रखा सराब का पान किया ।अंत मे अधोगति को प्राप्त हुआ। अमृत दास महाराज बताते हैं भागवत भगवान की कृपा से मुक्ति को प्राप्त होता है इसके ज्ञान मत से इंसान को मुक्ति मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button