इलाहाबाद समाचार

कुंभ के नाम पर रेल सरचार्ज बढ़ाने का सपा सांसद नागेंद्र सिंह करेंगे विरोध

इलाहाबाद l सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने कुंभ मेला केनाम पर रेल टिकट पर सरचार्ज को पहले से चार गुना अधिक बढ़ाये जाने की सरकार द्वारा की जा रही तैयारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे l

सपा सांसद श्री पटेल ने अपने बयान में कहा है कि एक तरफ भाजपा सरकार कुंभ मेला की ब्रांड़िग कर रही है l करोड़ो रुपए प्रचार प्रसार पर खर्च कर वाह वाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है l

वहीं मेले में आने वाले गरीब श्रद्धालुओं पर इसका बोझ डालना चाहती है l जो सरासर अन्याय है l उन्होने कहा कि गत वर्ष रेल भाड़े में बृद्धि की जा चुकी है, जनता महंगाई के बोझ से पहले ही दबी है और अब कुंभ के नाम पर सरचार्ज को पहले से चार गुना ज्यादा बढ़ाने की योजना भाजपा का जनविरोधी कदम होगा जिसको सपा बर्दास्त नहीं करेगी l

सपा सांसद श्री पटेल ने कहा कि वह पार्टी जनो के साथ सड़क पर उतर संघर्ष करेंगे और इस मामले को सदन में भी उठाएंगे l उन्होने कहा कि मेले के दौरान सरचार्ज लगाए जाने का विरोध वह गत माह दिल्ली में हुई रेल बोर्ड की बैठक में भी कर चुकें हैं l
सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने कहा कि सुंदरी करन के नाम पर चारों तरफ सड़कों को खोद कर जानलेवा गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है l

स्थानीय लोगों को उजाड़कर घर से बेघर कर दिया गया l छोटे दुकानदार शहर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं l लोंगो के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है l भाजपा की योजना देश से गरीबी दूर करने की नहीं बल्कि पूरे देश से गरीबों को ही बाहर कर देने की है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button