अखिलेश यादव समाजवादी आन्दोलन के महानायक एवं देश के भविष्य हैं – नरेन्द्र सिंह

जरूरतमंदों को वस्त्र भेंटकर नरेन्द्र सिंह ने अखिलेश यादव के स्वस्थ दीर्घायु होने का माँगा आशीर्वाद
मेजा के विभिन्न गाँवों मे वस्त्र वितरण कर नरेन्द्र सिंह ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को मेजा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों मे सम्पर्क कर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। सैकड़ों जरूरतमंदों को वस्त्र भेंटकर नरेन्द्र सिंह ने अपने आदरणीय नेता के स्वस्थ दीर्घायु होने और 2022 मे पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री के रूप मे प्रदेश की बागडोर सम्भालने के लिए आशीर्वाद माँगा। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने वस्त्र वितरण करते हुए लोगों से कहा कि ‘अखिलेश यादव वर्तमान समाजवादी आन्दोलन के महानायक एवं इस देश के भविष्य हैं’ तथा समाजवाद के प्रणेता डाक्टर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं के आचरण को आत्मसात करते हुए समाजवाद की परम्परा को आगे बढ़ाने मे अखिलेश यादव सतत संघर्षशील हैं। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पूर्व मुख्यमंत्रित्व काल मे जो ऐतिहासिक फैसले किए वो देश के लिए नजीर बन गए। समाज के हर वर्ग खासकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों तथा समाज के हर कमजोर वर्ग के कल्याण की बहुत सारी योजनाएं लागू कर उन्हे समाज की मुख्य धारा मे शामिल करने का भगीरथ प्रयास किया जिसकी चर्चा आज भी हो रही है। सपा नेता नरेन्द्र सिंह द्वारा वस्त्र वितरण के क्रम मे उनके साथ शिवानंद शुक्ल, हिमान्शु कुमार सिंह, अरविंद यादव, जय प्रकाश मिश्र, अशर्फी पाल, रमाकांत यादव, परवेज अन्सारी रहे।




