संगम के जल में बच्चा डूबा लापता बच्चे की तलाश शुरू

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज संगम क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के चित्तूर निवासी एक ई नागराज अपने आठ वर्षीय पोते अलगिरी साईं सिद्धार्थ और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ शनिवार को संगम स्नान करने के लिए आये थे। सभी लोग नाव के जरिए संगम नोज पर पहुंचे।
संगम पर अनहोनी से सदमे में परिवार, खबर मिलते ही जल पुलिस गोताखोर के साथ पहुंच गई।
फिर ई नागराज अपने पोते को दुलार के साथ संगम के जल में डुबकी लगाने लगे। इसी बीच न जाने कैसे उनके हाथ से बच्चा फिसल गया और तेज बहाव होने के कारण संगम की धारा में बह गया। नागराज ने शोर मचाया तो बाकी लोगों को भी पता चला। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। खबर मिलते ही जल पुलिस भी गोताखोर के साथ पहुंच गई। संगम के जल में लापता बच्चे की तलाश शुरू हुई।
कुछ ही देर में एसडीआरएफ को भी बचाव के काम में लगा दिया गया। मगर लापता बच्चे का दोपहर बाद तक कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर दारागंज जेपी शाही का कहना है नहलाते वक्त दादा के हाथ से बच्चा छूटा है। उसकी तलाश में दो टीम लगी हुई है।




