Latest
फुटबाल प्रीमियर लीग पर मैन यूनाईटेड का कब्जा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मैन यूनाईटेड ने ब्वॉयज हाईस्कूल फुटबाल प्रीमियर लीग के खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले स्कूल मैदान पर कृत्रिम प्रकाश में खेले गये। फाइनल में ओनर रविनंदन एवं उत्कर्ष कांत की मैन यूनाईटेड टीम ने आर दत्त एवं सीबी त्रिपाठी की रोकेटेरियस टीम को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से हराया।
लीग का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण बीएचएस के प्रधानाचार्य डीए ल्यूक ने किया। प्रथम मिश्र को बेस्ट गोलकीपर, ओम मुखर्जी को बेस्ट डिफेंडर, मनीष सिंह को बेस्ट मिडफील्डर, इनाबत रिजवी को टॉप स्कोरर एवं विनायक सिंह को प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया।



