Latest

एचसी अचीवर की लगातार दूसरी जीत

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचसी अचीवर ने इलाहाबाद हीरोज क्लब (एएचसी) को पांच विकेट से हराकर स्वर्गीय शाहिद खान एडवोकेट टी-20 क्रिकेट लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में एएचसी ने 20 ओवर में 129 रन (सागर 52, जुनैद 32, विपिन पांडेय व आशीष सिंह दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एचसी अचीवर ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन (नौशाद अहमद 41, अजय यादव 39, जुनैद, संतोष, राजन व नोमान एक-एक विकेट) बना लिये। नौशाद मैन ऑफ दि मैच रहे।

Related Articles

Back to top button