Latest

जयमाल से पहले दूल्हा फरार, जानिए पूरा माजरा

पुलिस के पहुंचने की खबर पा भाग गया हत्यारोपी दूल्हा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा क्षेत्र के मेजिया गांव में मंगलवार को बरात आई थी। शाम को द्वारचार के बाद जयमाल के लिए जाते समय अचानक दूल्हा गायब हो गया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच झड़प होने लगी तो किसी तरह लोगों ने उन्हें शांत कराया। मेजिया निवासी दिव्यांग कमला शंकर यादव के यहां मीरजापुर के कसघना गांव तरेद चौकथा निवासी कमलेश यादव पुत्र शिवशंकर यादव के यहां से बरात आई थी। द्वारचार के बाद जयमाल पर जाते समय अचानक दूल्हा गायब हो गया। कुछ देर तक खोजबीन की गई लेकिन दूल्हा नहीं मिला।
दुल्हन के घरवाले भी परेशान हो गए क्योंकि कोई सही जवाब नहीं दे रहा था। फिर पता चला कि दूल्हा भाग निकला है। नाराज घरातियों ने बरात में आए सभी वाहनों के चक्के की हवा निकाल दिया। दुल्हन के घरवालों में गुस्सा देख बरात में आए लोग भी चुपचाप वहां से निकलते चले गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार के लोगों को रोक लिया। लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हो सका।
बाद में पता चला दूल्हा कोरांव क्षेत्र के एक मर्डर केस का वांछित है। उसके शादी में पहुंचने की किसी तरह से सूचना मिलते ही कोरांव थाने की पुलिस पहुंच गई थी। सटीक जानकारी पाकर हत्या में आरोपित दूल्हा भी वहां से फरार हो गया। दूल्हा अपराधी है इस बात की जानकारी लड़की पक्ष वालों को नहीं थी।

Related Articles

Back to top button