FEATUREDLatestLetest

पंधारी यादव के समर्थन में अधिवक्ताओं ने निकाली बाईक रैली-मांगे वोट

फुलपुर। फूलपुर से गठबन्धन के प्रत्याशी पंधारी यादव के समर्थन मे समाजवादी पार्टी महानगर अधिवक्ता सभा ने कचहरी से बाईक रैली निकाली जो कचहरी से हाईकोर्ट चौराहा,बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर चौराहा,गिरजाघर,सुभाष चौराहा,लोहिया चौराहा,मेडिकल चौराहा,बैरहना,सोहबतियाबाग़ से होते हुए जार्जटाऊन स्थित ज़िला कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

बोले पंधारी यादव : अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए हमेशा आप के साथ रहा हूँ और रहूँगा।

बाईक रैली के आयोजक अधिवक्ता सभा के नगर महासचिव राकेश यादव द्वारा निकाली गई बाईक रैली को महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने झण्डी दिखा कर रवाना किया।

वहीं फुलपुर के प्रत्याशी पंधारी यादव ने अधिवक्ताओं से वोट एण्ड सपोर्ट की बात कहते हुए भरपुर सहयोग देने की बात कही कहा अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए हमेशा आप के साथ रहा हूँ और रहूँगा।

समाजवादी पार्टी ने भी अधिवक्ताओं के लिए बहुत कुछ किया है जो दूसरी सरकार मे सम्भव नही है।

बाईक रैली में अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष लाल जी यादव,राकेश यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,कपिल देव यादव,डी पी सिंह,मुकेश यादव,ज्ञानचन्द्र बिन्द,देवेन्द्र यादव,हरेन्द्र यादव,हृदय मौर्या,ब्रिजेश यादव,बाबू राम यादव,किताब अली,काशान सिद्दीक़ी,छोटेलाल पाल,कमलेश पटेल,शान्तिस्वरुप पटेल,मो०ज़ैद,विक्रम प्रजापति,महेश यादव,मो०आरिफ,सतेन्द्र श्रीवास्तव,पंकज शुक्ला,अजय श्रीवास्तव,बलराज पटेल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button