प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम के पूर्व विपक्ष के नेताओं के घर छापेमारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है -निशांत रस्तोगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कल शाम से ही कई सारे दलों और छात्र नेताओं के घर लगातार पुलिस की दबिश दी जा रही थी और देर रात गिरफ़्तार कर लिया गया। कल रात्रि 1 बजे मेरे कलिंदीपुरम आवास पर दर्जन भर से भी ज्यादा पुलिस वालों ने दबिश दे मुझे गिरफ़्तार कर धूमनगंज थाना ले गए, गिरफ़्तारी से पूरे मोहल्ले में डर सा माहौल छा गया सभी मुझे संदिग्ध निगाहों से देख रहें थे, हालाकि मुझे देर शाम छोड़ दिया गया परंतु योगी की पुलिस के इस रवैए से जो सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हुई है उसकी भरपाई कौन करेगा।
योगी की डरी पुलिस द्वारा इस तरह से बिना किसी नोटिस और बिना कारण गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है और मानवाधिकार का भी उलंघन है । जल्द ही युवा कांग्रेस मानवाधिकार में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग करेंगी और लीगल सेल से वार्ता कर पुलिस कार्य प्रणाली के खिलाफ कोर्ट में पी आई एल दाखिल करेगी।




