Latest

माधव ज्ञान केन्द्र ने विज्ञान मेले में प्राप्त किये पांच स्वर्ण और 17 रजत पदक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी में आयोजित माधव संकुल के गणित विज्ञान मेले में माधव ज्ञान केन्द्र इण्टर काॅलेज नैनी ने पांच स्वर्ण और 17 रजत पदक प्राप्त किये। प्रधानाचार्य डॉ विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

उक्त जानकारी माधव ज्ञान केन्द्र के प्रधानाचार्य डाॅ विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने गुरूवार को देते हुए बताया कि माधव संकुल के गणित विज्ञान मेले का आयोजन 29 दिसम्बर को रानी रेवती देवी में हुआ। जहां विज्ञान व गणित की प्रश्न मंच, पत्रवाचन व प्रयोग की प्रतियोगिताएं बालक वर्ग (कक्षा 6,7,8), किशोर वर्ग (कक्षा 9,10) व तरूण वर्ग (कक्षा 11,12) में सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्य ने बताया कि माधव ज्ञान केन्द्र की श्रेया सिंह, आंचल तिवारी व सान्धवी सिंह ने तरूण वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच में स्वर्ण पदक व रानी रेवती देवी के भैया ने रजत पदक प्राप्त किया। किशोर वर्ग के अंकुर सिह ने गणित प्रयोग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्न मंच के बाल वर्ग में अंशुमान द्विवेदी, अनुराग सिंह व हिंमाशु सिंह ने रानी रेवती देवी के भैयाओं के जबरदस्त टक्कर देते हुए रजत पदक प्राप्त किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button