Latest

एचसी अचीवर और अली एकादश विजयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचसी अचीवर और अली एकादश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कालेज मैदान पर शनिवार को पहले मैच में जर्नलिस्ट एकादश ने 14.4 ओवर में 95 रन (अमित श्रीवास्तव 19, मो. अहमद 4/06, अजय पांडेय 3/33, राम प्रसाद 2/08) बनाये। जवाब में एचसी अचीवर ने 9.1 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन (वरुण देव शर्मा 35, नितिन स्वर्णकार 22 नाबाद, अभिजात अवस्थी 20, सलीम अहमद 2/18) बना लिये।
दूसरे मैच में एसी चैंपियंस ने 19.5 ओवर में 133 रन (संदीप राज 37, बब्बन, वजाहत एवं आसिफ तीन-तीन विकेट) बनाये। जवाब में अली एकादश ने 16.5 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन (आसिफ अली 33 नाबाद, जमन 28, मेहदी 24, संदीप राज 2/30) बना लिये।

Related Articles

Back to top button