कुंभ मेला प्रशासन ने बैरागी कैंप का भूमि आवंटन का कार्य शुरू

(अनुराग शुक्ला) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। कुंभ मेला प्रशासन ने बैरागी कैंप में भूमि आवंटन का कार्य शुरू कर दिया है।
आज पूरे बैरागी सन्यासियों को भूमि आवंटन हो जाएगा
मेलाधिकारी दीपक रावत ने संतों को आश्वासन देते हुए कहा कि बैरागी कैंप में बजली, पानी, शौचालय, सड़क आदि से संबंधित जो भी व्यवस्थाएं हैं। उन्हें पूरा किया जाएगा। वैष्णव अखाड़ों के संतों के बताए अनुसार मेलाधिकारी के निर्देश पर अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, तहसीलदार मंजीत सिंह ने राजस्व टीम के साथ जमीन की पैमाइश शुरू की। मेलाधिकारी ने गुरुवार को बैरागी कैंप पहुंचकर अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्री पंच दिगंबर अणि अखाड़े के श्रीमहंत कृष्णदास श्री पंच निर्वाणी अणि अखाड़े के श्रीमहंत धर्मदास और अन्य वैष्णव संतों से मुलाकात की। इस दौरान संतों ने मेलाधिकारी दीपक रावत से वर्ष 2010 कुंभ की तरह जमीन का आवंटन कर बिजली, पानी, शौचालय और सड़कों की दशा सुधारने के साथ अतिक्रमण हटाने, तीनों अखाड़ों के अनुसार तंबू की व्यवस्था करने, मुख्य द्वार पर पेंटिंग कराने, धोबी घाट के दोनों ओर की जमीन को खाली कराकर तुरंत कार्य शुरू कराने की मांग की। जिस पर मेलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि उनकी ओर से संतों के टेंट, शिविर आदि लगाने का निर्णय लिया जाना सराहनीय है। अब मेला प्रशासन को देरी ना करते हुए बाहर से आने वाले संतों के लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध करानी चाहिए। श्री पंच निर्वाणी अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अथक प्रयास और बैरागी संतों के संघर्ष के बाद सरकार ने साधु संतों की भावनाओं का सम्मान करते जो निर्णय लिया है। वह सराहनीय है। मुलाकात करने वालों में महामंडलेश्वर हिटलर बाबा महामंडलेश्वर टाइटल बाबा जगतगुरु रामसुखदास विनायका बाबा जगराम दास जी महाराज सहित कई संत महात्मा मौजूद थे।




