प्रियंका गांधी राजनीतिक स्टंट बाज, कांग्रेसी सरकारों का भ्रष्टाचार भारत के गरीबी की जिम्मेदार- गणेश केसरवानी

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने प्रियंका गांधी के राजनीतिक नौटंकी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही, गणेश केसरवानी ने आगे कहा की बसवार गांव के सभी गरीबों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार खड़ी है उनके हितों का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा सरकार के केंद्र में गरीब कल्याण है। प्रियंका गांधी गरीबों की गरीबी का मजाक ना बनाएं बसवार गांव में कांग्रेस पार्टी का अधिवेशन था पूर्व प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता आए थे बसवार की जनता भाजपा के साथ खड़ी है यह वही प्रियंका गांधी जिनकी सरकार ने राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर निषादराज को भी नकारने का पाप किया है। निषाद राज के वंशज प्रियंका गांधी और उनके परिवार को कभी माफ नहीं कर सकती। देश की जनता ने ख़ान दानी राजनीति को समाप्त कर गरीब के बेटे, माननीय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है गरीब जनता का कल्याण भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्राथमिकता है!




