Latest

किसान आंदोलन महज सरकार को बदनाम करने की साजिश-मनोज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रेस वार्ता के दौरान किसान आंदोलन एवं बसवार गांव में निषाद समाज के ऊपर हुए कांड को लेकर पत्रकारों के द्वारा पूछे गए प्रश्न पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज तिवारी ने कहा कि किसान आंदोलन एक साजिश है सरकार को बदनाम करने की और जो विपक्षी दल किसानों की मरने की बात कर रहे हैं उनके पास कोई सबूत नहीं वह सिर्फ और सिर्फ कोरी अफवाह उड़ा रहे हैं और जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं और बसवार गांव में हुए कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है और इस कांड से संबंधित जो पीड़ित परिवार के लोग हैं उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार उनके नुकसान की भरपाई कर दी है और इस मामले को लेकर सरकार ठोस कार्रवाई कर रही है जो भी दोषी है उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कांग्रेस और सपा इस मामले को लेकर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए काम कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button