Latest
खाऊ कमाऊ है प्रदेश सरकार का बजट: नरेंद्र सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश सरकार का बजट सरकार का बजट कम भाजपा का भाषण ज्यादा है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आखिरी बजट के साथ साथ यह बजट केवल खाऊ कमाऊ है, जिसमे युवाओं के रोजगार और किसानों के आय के बारे मे कोई ठोस रूप नही है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि बजट के माध्यम से युवाओं के रोजगार और किसानों के बेहतरी के लिए कोई ठोस कार्यक्रम बनाया गया होता। लेकिन दुख है कि यह सरकारी बजट न होकर भाजपा का भाषण हो गया।



