Latest

भाजपा ने पिछड़ों, दलितों, अल्‍पसंख्यकों के साथ धोखा किया – श्यामलाल पाल

सहसों, प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार ) l भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार निजीकरण की आड़ में दलितों, पिछड़ों, अल्‍पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, कृषि विधेयक को पारित कर देश की 70 %आबादी को खेत के मालिक की जगह उन्हें मजदूर बनने की साजिश की जा रही है l

सरकारी नौकरियों में उचित भागीदारी न देकर संविधान में प्राप्त अधिकारों को साथ धोखा किया जा रहा है l

ये आरोप समाजवादीपार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव  श्यामलाल पाल ने पाल, बघेल, धनगर समाज की ओर से आज कासेरुआ गांव के एक विद्यालय में आयोजित “लोक तंत्र बचाओं – संविधान बचाओ “गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने “सबका साथ – सबका विकास का नारा देकर, पिछड़ों, दलितों को बहका कर, हिंदू मुस्लिम में उलझाकर सत्ता हासिल तो कर लिया लेकिन अब उन्हीं पिछड़ों को नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं दे रही है l

दलितों की बहू बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है l आगाह किया कि भाजपा लोकतन्त्र के साथ खिलवाड़ कर रही है । पूर्व मंत्री श्री विजय बहादुर पाल के प्रतिनिधि के रूप में आए उनके पुत्र अनिल पाल ने कहा कि जो कौम अपना इतिहास भूल जाती है, संतुलित विकास नहीं कर पाती है l

उन्होने दावा किया कि समाजवादीपार्टी ही पाल समाज का हित कर सकती है l विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव, पूर्व विधायक  विजमा यादव, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, उमेश चन्द्र पाल, राम सुमेर पाल, डॉ मानसिंह यादव आदि वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाए रखने के लिए, भाजपा द्वारा संविधान के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए हमे सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करना होगा l
गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश चन्द्र पाल ने और संचालन पूर्व प्रमुख अमर बहादुर पाल एवं शैलेन्द्र कुमार पाल ने किया l इस अवसर पर सर्व  काशीनाथ पाल, राम अवध पाल, मंसूर आलम, अवधेश पाल, रवींद्र पाल, सुभाष पाल,सुरेश कुमार, आशीष पाल, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button