Latest

भारत को परम वैभव पर पहुचाने के लक्ष्य पर कार्यालय व्यवस्था के साथ जुटें कार्यकर्ता-जेपी नड्डा

प्रयागराज के भव्य कार्यालय से अन्त्योदय का लक्ष्य प्राप्त करे कार्यकर्ता-आचार्य लक्ष्मण

प्रयागराज यमुनापार, गंगापार, महानगर के जिला कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हर-हर महादेव जय श्री राम के उद्घोष करते हुए मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संगठनात्मक इच्छा जाहिर करते हुए सभी जिलो मे पार्टी का अपना कार्यालय हो। कार्यकर्ताओं को कार्य करने की व्यवस्था हो। यह इच्छा तत्कालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान मे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरी करते हुए अब तक उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज और काशी सहित 53 जिलो मे जिला कार्यालय का लोकार्पण करते हुए कार्य करने की व्यवस्था कार्यकर्ताओं को दी है। उक्त बाते काशी से रिमोट बटन दबाकर शिलान्यास करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रयागराज व काशी मे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही। और सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ अन्तोदय के सपने साकार करते हुए भारत को परम वैभव पर पहुचाने के लक्ष्य पर जुटने की कार्यकर्ताओ से अपील की। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के यमुनापार, गंगापार,महानगर के जिला कार्यालय के लोकार्पण पर प्रयागराज मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी आचार्य लक्ष्मण रहे।उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कार्यालय कार्यक्रम के संचालन का वेहतर साधन बनेगा।भव्य कार्यालय से लक्ष्य की ओर बढकर अन्त्योदय का लक्ष्य प्राप्त करे। सासंद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने लाखो कार्यकर्ताओ के समर्पण से बने कार्यालय के पहले पंचायत चुनाव मे जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा। नरेन्द्र कुमार गौर से शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी,जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती,जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे ने मुख्य अतिथि को बडी़ माला पहनाकर स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो का आभार जताते हुए कहा कि गरीब कल्याण उत्थान का केन्द्र बनेगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेस सिंह,विजय शंकर शुक्ला, कुंजविहारी मिश्र,सविता त्रिपाठी,रामेश्वर पटेल,राजेश केसरवानी,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,शशिकान्त तिवारी,प्रभाशंकर पान्डेय,विभूति नारायण सिंह,त्रिवेणी प्रसाद पान्डेय,दीपक पटेल,विवेक अग्रवाल,राजू पाठक,सुरेश शुक्ला, राजेश शुक्ला,रमेश पाशी,किरन जाय सवाल, पार्षद मनोज कुशवाहा,यश विक्रम त्रिपाठी,विशाल मोहन आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वरूण केसरवानी ने किया। इस अवसर पर यमुनापार गंगापार, महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।

Related Articles

Back to top button