Latest

पूर्व विधायक अनुग्रह ‌नारायन सिंह द्वारा गरीब घरेलू कामकाजी महिलाओं को बांटा राशन किट

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज मम्फोर्डगंज में भास्कर सिंह के आवास पर पूर्व विधायक अनुग्रह ‌नारायन सिंह द्वारा शंकर घाट , जार्जटाउन , राजापुर , नेवादा , अल्लापुर मोहल्ले ‌के 72 गरीब परिवारों को रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट़स्ट एवं सहयोगी संस्था विज्ञान फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 10 किलोग्राम आटा 10 किलोग्राम चावल ,3 किलोग्राम दाल ,1 किलोग्राम सरसों का तेल , 1 किलोग्राम सोयाबीन ,500 ग्राम डालडा घी ,250 ग्राम चाय ,1 पैकेट नमक आदि ‌का एक एक राशन किट का वितरण किया ।
पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले में रहने वाले गरीब परिवारों के चौका वर्तन करने वाली महिलाओं का कोरोना लाक डाउन के कारण काम कम हुआ है , मजदूरों को काम का अवसर कम मिल रहा है , इस कारण शहरी गरीबों की आय घटी है और पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर ,दाल ,तेल के दाम अत्यधिक बढ़ने से मंहगाई बढ़ गई है । लोगों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है ,ऐसे परिवारों को मदद देने के उद्देश्य से सर्वे कराने के उपरांत राशन का वितरण किया गया है ।
राशन किट वितरण मुख्य रूप से ‌पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह , समाज सेवी अंशू मालवीय , पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह‌ , समाज सेवी परवेज रिजवी , अनुराधा , सरिता , भास्कर , सुबोध यादव , अनंत कुमार चौधरी ,दीपू सिंह आदि की उपस्थिति में राशन किट वितरण किया गया है ।

Related Articles

Back to top button