एसएससी: जेई भर्ती 2019 के पेपर-वन में 5681 सफल
अंतिम उत्तरकुंजी 08 मार्च को अपलोड की जाएगी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती 2019 के पेपर-1 में 5681 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब ये सफल अभ्यर्थी 21 मार्च को संभावित पेपर-2 में शामिल होंगे। पेपर-1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 27 से 30 अक्टूबर 2020 तक देशभर में कराई गई थी। बिहार के केंद्रों पर 10 व 11 दिसंबर को परीक्षा हुई थी। सिविल इंजीनियरिंग शाखा के लिए 4750 जबकि इलेक्ट्रिकल व मेकैनिकल इंजीनियरिंग के लिए 931 अभ्यर्थी दूसरे पेपर के लिए सफल हुए हैं। अंतिम उत्तरकुंजी आठ मार्च को अपलोड की जाएगी।
बता दें कि देशभर से इस परीक्षा में 7,64,331 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें मध्य क्षेत्र के यूपी के 1,28,480 और बिहार के 40,105 परीक्षार्थी हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की गई। सबसे अधिक 13 परीक्षा केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं। वाराणसी में 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी जबकि प्रयागराज में 8 केंद्र बनाए गए थे।



