Latest

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज की उपस्थिति में स्थापित की गई धर्म ध्वजा

पूज्य शंकराचार्य ने कहा धर्म ध्वजा में अंकित स्वास्तिक का चिन्ह प्रथम पूज्य भगवान गणपति महाराज का प्रतीक है ।

( अनुराग शुक्ला )हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हरिद्वार महाकुम्भ के लिए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की धर्म ध्वजा श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज की उपस्थिति एवम् देखरेख में स्थापित की गई | धर्म ध्वजा स्थापना के अवसर पर पूज्य शंकराचार्य भगवान ने कहा कि धर्म ध्वजा सनातन धर्मावलम्बियों के एकता का प्रतीक है, इसका बहुत धार्मिक एवम् वैज्ञानिक महत्व है | धर्म ध्वजा में अंकित स्वास्तिक का चिन्ह प्रथम पूज्य भगवान गणपति महाराज का प्रतीक है | इस अवसर पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्री महन्त स्वामी हरि गिरि जी महाराज, सभापति श्री महन्त स्वामी प्रेम गिरि जी महाराज, उपाध्यक्ष श्री महन्त स्वामी विद्यानन्द सरस्वती जी महाराज, महामन्त्री श्री महन्त स्वामी नारायण गिरि जी महाराज, महन्त स्वामी रविन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज, महन्त स्वामी देवानन्द सरस्वती जी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़ा के महासचिव महन्त स्वामी रविन्द्रपुरी जी महाराज सहित हजारों की संख्या में भिन्न-भिन्न अखाड़ों के महामण्डलेश्वर, श्रीमहन्त, सन्यासी, श्रद्धालु उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button