Latest

पूर्व ट्रस्टी के निधन पर मंत्री नंदी ने जताया दुख घर पहुंच कर अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। श्री ठाकुरदीन केसरवानी ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री अशोक कुमार केसरवानी के पिता जी पूर्व ट्रस्टी श्री कैलाशनाथ केसरवानी जी के निधन की सूचना प्राप्त होने पर उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री व शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी कटघर स्थित घर पर पहुंचे।
अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button