Latest

ऑनलाइन होगा स्कूलों का आवंटन

ऑनलाइन होगा स्कूलों का आवंटन
शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों का मामला
बीएसए कार्यालय में हो रही ज्वाइनिंग
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पिछले दिनों अंतर्जनपदीय तबादलों जी सूची जारी की गई। इसमे प्रयागराज से 180 शिक्षक शामिल हैं। अब तक इन शिक्षकों को अपनी ज्वाइनिंग और रिलीविंग जैसे प्रक्रिया की जानकारी नहीं हो सकी है। शिक्षक विभाग के लिपिकों की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। लिपिक कुछ बता पाने में सक्षम नहीं हैं। बीएसए भी तमाम प्रकिया से अनभिज्ञ हैं।
बीएसए का कहना है अभी तक शासन से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक तौर पर सभी शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराई जा रही है। सभी की ज्वाइनिंग बीएसए कार्यालय में ही कराई जाएगी। अभी ज्वाइनिंग के लिए कोई शिक्षक नहीं आया है। उम्मीद है जल्द ही शिक्षक ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। इसके बाद सभी शिक्षकों को स्कूल आवंटन होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
बीएसए संजय कुशवाहा का कहना है कि स्कूल का एलाटमेंट ऑनलाईन प्रक्रिया से कराया जाएगा। इसमे भी महिला, दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी स्कूलों की सूची काउंसलिंग से पहले जारी की जाएगी। फिर शिक्षक उसका अवलोकन कर विकल्प भरेंगे। उसके बाद स्कूल आवंटन होगा। यह प्रक्रिया भी पारदर्शी रहेगी। शासन के निर्देश के अनुसार ही सब कुछ होगा। अभी शिक्षकों को जल्द से जल्द कार्यालय में आ कर ज्वाइनिंग लेनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button